UPTET Admit Card 2026 Download: यूपीटीईटी एडमिट कार्ड डाऊनलोड लिंक, डेट वाइज शेड्यूल गाइडलाइंस

|
On: June 30, 2026
UPTET Admit Card 2026 Download
Join WhatsApp
Join Now

UPTET Admit Card 2026 Download: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग UPESSC ने यूपीटीईटी 2026 परीक्षा का पूरा कार्यक्रम साफ कर दिया है और इस बार बात सिर्फ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने तक सीमित नहीं है। परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को होनी है, और वो भी प्रदेश के 60 जिलों में बने 955 सेंटरों पर अलग-अलग शिफ्ट में। यानी हर कैंडिडेट का दिन समय और लेवल हो सकता है, इसलिए एडमिट कार्ड में दी गई हर डिटेल को ध्यान से पढ़ना इस बार ज्यादा जरूरी हो गया है। प्रवेश पत्र 30 जून 2026 से वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। नीचे शेड्यूल, सेंटर डिटेल और डाउनलोड का पूरा तरीका दिया गया है।

UPTET Exam 2026 Overview

Particulars Details
परीक्षा का नाम उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 UPTET
आयोजित करने वाली संस्था उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)
परीक्षा की तारीख 02, 03 और 04 जुलाई 2026
कुल जिले 60 जिले
कुल परीक्षा केंद्र 955 केंद्र
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख 30 जून 2026
ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in

तारीख और शिफ्ट के हिसाब से UPTET Exam Time Table

तारीख शिफ्ट समय लेवल
02 जुलाई 2026 पहली 09:30 AM – 12:00 PM अपर प्राइमरी (कक्षा 6-8)
02 जुलाई 2026 दूसरी 02:30 PM – 05:00 PM अपर प्राइमरी (कक्षा 6-8)
03 जुलाई 2026 पहली 09:30 AM – 12:00 PM अपर प्राइमरी (कक्षा 6-8)
03 जुलाई 2026 दूसरी 02:30 PM – 05:00 PM प्राइमरी (कक्षा 1-5)
04 जुलाई 2026 पहली 09:30 AM – 12:00 PM प्राइमरी (कक्षा 1-5)

शिफ्ट अलग-अलग इससे कैंडिडेट को क्या फर्क पड़ता है?

आयोग ने अपर प्राइमरी और प्राइमरी लेवल के पेपर अलग-अलग दिन और शिफ्ट में बांटे हैं, क्योंकि दोनों लेवल के सिलेबस और पैटर्न में अंतर रहता है। इसका सीधा मतलब है कि दो कैंडिडेट का एग्जाम सेंटर भले एक ही शहर में हो, लेकिन उनकी रिपोर्टिंग टाइमिंग पूरी तरह अलग हो सकती है। यही वजह है कि एडमिट कार्ड पर लिखी तारीख, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम को बिना ध्यान दिए सिर्फ एग्जाम डेट देखकर मत निकल जाएं  गलत शिफ्ट टाइम याद रखने पर सेंटर पर पहुंचने में देरी हो सकती है, और देरी से पहुंचने पर एंट्री मिलना मुश्किल हो जाता है।

Admit Card में कौन-कौन सी जानकारी होगी

प्रवेश पत्र पर कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या और रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज रहेगी। इसके अलावा फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का नाम, केंद्र का पूरा पता, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट टाइम, रिपोर्टिंग टाइम, कैटेगरी और जरूरी निर्देश भी दिए जाएंगे। अभी जो एग्जाम सिटी स्लिप 22 जून से उपलब्ध है उसमें सिर्फ शहर और शिफ्ट की जानकारी है, सेंटर का नाम-पता एडमिट कार्ड में ही मिलेगा। डाउनलोड करने के बाद नाम की स्पेलिंग, फोटो और जन्मतिथि जैसी डिटेल एक बार जरूर मिला लें क्योंकि छोटी सी गलती भी एग्जाम वाले दिन परेशानी बन सकती है।

UPTET Admit Card 2026 Information

विवरण जानकारी
संस्था UPESSC
कुल सेंटर 955 (60 जिलों में)
एग्जाम सिटी स्लिप 22 जून 2026 से जारी
एडमिट कार्ड 30 जून 2026 से डाउनलोड
परीक्षा की तारीख 02, 03, 04 जुलाई 2026
ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in

UPTET Admit Card Download कैसे करें?

नीचे दिए स्टेप फॉलो करके कैंडिडेट आसानी से अपना प्रवेश पत्र निकाल सकते हैं:

  • आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
  • होम पेज पर दिख रहे UPTET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड डालें।
  • कैप्चा भरकर सबमिट बटन दबाएं।
  • स्क्रीन पर खुले एडमिट कार्ड की सारी जानकारी ध्यान से चेक करें।
  • डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें और सुरक्षित रखें।

परीक्षा से एक-दो दिन पहले ही प्रिंट निकाल लेना बेहतर रहता है, क्योंकि परीक्षा वाले दिन ज्यादा कैंडिडेट एक साथ वेबसाइट खोलते हैं जिससे सर्वर स्लो हो जाता है।

UPTET परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाली जरूरी चीजें

सिर्फ एडमिट कार्ड लेकर पहुंचना काफी नहीं होगा, साथ में एक वैलिड फोटो पहचान पत्र भी रखना जरूरी है — आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस इस्तेमाल किया जा सकता है। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सेंटर के अंदर ले जाने की परमिशन नहीं है। रिपोर्टिंग टाइम से पहले सेंटर पर पहुंचना जरूरी है, क्योंकि कई सेंटरों पर एंट्री प्रोसेस में समय लगता है और देर से पहुंचने पर परेशानी हो सकती है। यह परीक्षा आगे की टीचर भर्ती के लिए पात्रता तय करती है, इसलिए छोटी सी लापरवाही भी सालों की तैयारी पर असर डाल सकती है।

UPTET 2026 Important Links

S. Particulars Links
1 Official Website Click Here
2 Exam City Slip 2026 Click Here
3 Admit Card Download (30 जून 2026 से) Click Here
4 UPTET Guidelines Download PDF