India Post GDS 5th Merit List 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस 5th मेरिट लिस्ट, देखें रिक्त पदों की जानकारी

|
On: July 10, 2026
India Post GDS 5th Merit List 2026
Join WhatsApp
Join Now

India Post GDS 5th Merit List 2026: इंडिया पोस्ट की ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 से जुड़े लाखों उम्मीदवार अब पांचवीं मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। GDS भर्ती के तहत देशभर के डाक सर्किलों में 28636 पदों को भरा जाना है और अब तक चार मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी हैं। चौथी मेरिट लिस्ट 8 जून 2026 को जारी हुई थी और इसमें चुने गए उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन भी 23 जून 2026 को पूरा हो गया है। जो अभ्यर्थी अब तक किसी लिस्ट में जगह नहीं बना पाए वे पांचवीं लिस्ट पर नजर बनाए हुए हैं। विभाग ने अभी तक कोई पक्की तारीख नहीं बताई है लेकिन पिछले रुझान देखें तो यह लिस्ट जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह तक आ सकती है। जारी होते ही उम्मीदवार इसे indiapostgdsonline.gov.in से डाउनलोड कर पाएंगे। पांचवी मेरिट लिस्ट से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में पढ़ें।

India Post GDS 5th Merit List 2026: Overview

Particulars Details
Organisation India Post
Recruitment Name India Post GDS Recruitment 2026
Total Posts 28,636
Post Names BPM, ABPM and Dak Sevak
4th Merit List Date 8 June 2026
5th Merit List Expected Second week of July 2026 (tentative)
Selection Basis Merit List and Document Verification
Official Website indiapostgdsonline.gov.in

5वीं मेरिट लिस्ट से भरे जाएंगे पद

GDS भर्ती में BPM ABPM और डाक सेवक के पद शामिल हैं और इन सभी पदों को क्षेत्रवार सर्कुलर के हिसाब से भरा जा रहा है। चौथी लिस्ट के दस्तावेज सत्यापन के बाद भी अगर कुछ सीटें खाली रह जाती हैं तो नियमानुसार अगली लिस्ट जारी होती है। पिछली बार भी करीब 21 हजार पदों के लिए कुल छह मेरिट लिस्ट जारी हुई थीं इसलिए इस बार भी एक से ज्यादा लिस्ट आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि यह पूरी तरह उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन और सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करता है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और आवश्यक कागजात तैयार रखें ताकि लिस्ट आते ही जरूरी प्रक्रिया में देरी न हो।

सर्किल वाइज अब तक कितने GDS चुने जा चुके हैं

नीचे दी गई तालिका में हर सर्किल के हिसाब से पहली से चौथी मेरिट लिस्ट तक चुने गए उम्मीदवारों की संख्या दी गई है। यह आंकड़े इंडिया पोस्ट की आधिकारिक जानकारी पर आधारित हैं।

Circle 1st List 2nd List 3rd List 4th List
आंध्र प्रदेश 1048 555 342 244
असम 639 364 192
बिहार 1338 998 761 572
छत्तीसगढ़ 1153 754 454 277
दिल्ली 38 28 11 6
गुजरात 1777 869 459 275
हरियाणा 270 148 81 44
हिमाचल प्रदेश 518 168 114 55
जम्मू एवं कश्मीर 267 202 169 128
झारखंड 908 548 338 242
कर्नाटक 1020 520 329 213
केरल 1691 943 528
मध्य प्रदेश 2102 1015 543 325
महाराष्ट्र 3547 1687 1075 759
उत्तर-पूर्व 1003 646 534 426
ओडिशा 1191 473 227 140
पंजाब 261 140 60 34
राजस्थान 634 334 160 97
तमिलनाडु 2009 1143 657
तेलंगाना 607 214 106 64
उत्तर प्रदेश 3168 1653 809 496
उत्तराखंड 436 225 118 61
पश्चिम बंगाल 2963 1257 556
कुल 28588 14884 8623 4458

GDS 5वीं मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें

  • इंडिया पोस्ट के ऑफिशियल पोर्टल indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं
  • होम पेज पर GDS Online Engagement Schedule सेक्शन पर क्लिक करें
  • अपना सर्किल यानी राज्य चुनें
  • Supplementary List V वाले लिंक पर क्लिक करें
  • पीडीएफ स्क्रीन पर खुलते ही अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और नाम खोजें
  • लिस्ट का प्रिंट निकालकर आगे की प्रक्रिया के लिए संभालकर रखें

GDS Documents Verification

जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में आता है उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाता है। नीचे दिए गए कागजात साथ ले जाना जरूरी होता है। इन सभी दस्तावेजों की जरूरत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पड़ती है।

  • कॉल लेटर या ईमेल की कॉपी
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 10वीं का एडमिट कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो
  • आय प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र

कार्यरत उम्मीदवारों के लिए देने होंगे दस्तावेज

जो उम्मीदवार पहले से किसी सरकारी या अर्ध-सरकारी विभाग में कार्यरत हैं और GDS भर्ती में चयनित हुए हैं उन्हें दस्तावेज सत्यापन के समय अपने मौजूदा विभाग से एनओसी यानी अनापत्ति प्रमाण पत्र साथ ले जाना पड़ सकता है। बिना एनओसी के कई सर्कल दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाते इसलिए कार्यरत अभ्यर्थियों को यह कागज पहले से तैयार रखने की सलाह दी जाती है। वहीं सामान्य अभ्यर्थियों को सिर्फ ऊपर बताए गए मूल दस्तावेज साथ रखने होते हैं।

जानकारी देने की अभी तक इंडिया पोस्ट जीडीएस की पांचवी मेरिट लिस्ट को लेकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है हालांकि पहले से विभाग द्वारा कोई डेट फिक्स भी नहीं की जाती है इंडिया पोस्ट जीडीएस की पांचवी मेरिट लिस्ट जुलाई कि दूसरे सप्ताह यानी 10 से 15 जुलाई के बीच जारी की जा सकती है फिलहाल उम्मीदवारों को इंडिया पोस्ट जीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी। जीडीएस पांचवी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद सभी अभ्यर्थी अपना नाम देख सकेंगे।

GDS 5th Merit List Important Links

Description Link
India Post GDS 5th Merit List 2026 (जल्द जारी होगी) Click Here
Official Website Click Here