UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी आंगनवाड़ी में 2847 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी देखें सभी जानकारी

|
On: July 10, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Particulars Details
Vacancies 2847
Last Apply Date 28 Aug, 2026

UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर कई जिलों में नई नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में 28000 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। अभी तक जहां चार जिलों में नोटिफिकेशन जारी किए गए थे और आवेदन की प्रक्रिया चल रही थी, इसी बीच अब कई जिलों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है, जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 10 से अधिक जिलों में आवेदन मांगे गए हैं। वहीं आंगनबाड़ी सहायिका के लिए भी पांच जिलों में आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 12वीं पास महिलाएं इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं। आइए जानते हैं प्रदेश के किन-किन जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कैसे आवेदन कर सकते हैं, आवेदन की अंतिम तिथि और भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण शर्तें जानते हैं।

UP Anganwadi Bharti 2026 Short View

Particulars Details
Recruitment Name UP Anganwadi Bharti 2026
Department Women and Child Development Department, Uttar Pradesh
Posts Anganwadi Worker & Anganwadi Helper
Total Vacancies 28000+ (Process Ongoing)
Qualification 12th Pass
Application Mode Online
Job Location Uttar Pradesh

किन-किन जिलों में शुरू हुई UP Anganwadi Bharti

उत्तर प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी के 10 से अधिक जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के आवेदन मांगे गए हैं। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत ललितपुर में नोटिफिकेशन जारी करके 19 जुलाई 2026 तक आवेदन मांगे गए हैं। कानपुर नगर में आंगनबाड़ी भर्ती के लिए 15 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। वहीं बिजनौर में आंगनबाड़ी भर्ती विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसके अनुसार 15 जुलाई 2026 तक आवेदन मांगे गए हैं। कन्नौज में 16 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं आंगनबाड़ी भर्ती विज्ञप्ति बागपत के लिए जारी हुई है, जिसके लिए 16 जुलाई 2026 अंतिम तिथि रखी गई है। मेरठ में 17 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं फर्रुखाबाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती के लिए 20 जुलाई 2026 तक आवेदन करने की अंतिम तिथि रखी गई है। मथुरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के लिए 24 जुलाई 2026 तक आवेदन करने का अवसर मिला है। वहीं अलीगढ़ में आवेदन करने के लिए 20 जुलाई 2026 और प्रतापगढ़ में आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 रखी गई है।

जिलानुसार आवेदन की अंतिम तिथि

जिला आवेदन की अंतिम तिथि
ललितपुर 19 जुलाई 2026
कानपुर नगर 15 जुलाई 2026
बिजनौर 15 जुलाई 2026
कन्नौज 16 जुलाई 2026
बागपत 16 जुलाई 2026
मेरठ 17 जुलाई 2026
फर्रुखाबाद 20 जुलाई 2026
मथुरा 24 जुलाई 2026
अलीगढ़ 20 जुलाई 2026
प्रतापगढ़ 28 जुलाई 2026

जिला अनुसार आंगनबाड़ी भर्ती पदों का विवरण

ललितपुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 75 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। वहीं कानपुर नगर के लिए 269 पदों पर भर्ती निकली है। यह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद हैं। यहां आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती नहीं निकली है। वहीं बिजनौर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दोनों के लिए भर्ती निकली है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 288 और आंगनबाड़ी सहायिका के 260 पद रखे गए हैं। कन्नौज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 125 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं बागपत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 261 और आंगनबाड़ी सहायिका के 374 पदों पर भर्ती निकाली गई है। मेरठ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 180 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। फर्रुखाबाद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए भर्ती निकली है। कुल 292 पदों पर भर्ती होगी। मथुरा में आंगनबाड़ी सहायिका के 236 पदों के लिए भर्ती निकल गई है। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद खाली नहीं हैं। अलीगढ़ में जारी की गई अधिसूचना के अनुसार 237 पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती की जाएगी। वहीं प्रतापगढ़ आंगनबाड़ी भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री के 250 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

जिलानुसार पदों की संख्या

क्रम संख्या जिला पदों की संख्या
1 ललितपुर 75
2 कानपुर नगर 269
3 बिजनौर कार्यकर्ता-288, सहायिका-260
4 कन्नौज 125
5 बागपत कार्यकर्ता-261, सहायिका-374
6 मेरठ 180
7 फर्रुखाबाद 292
8 मथुरा 236 (सहायिका)
9 अलीगढ़ 237
10 प्रतापगढ़ 250

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए पात्रता Eligibility

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के लिए पात्रता की बात करें, तो इस भर्ती में उत्तर प्रदेश के संबंधित गांव या वार्ड की स्थाई निवासी महिला, जो कि 12वीं पास है, आवेदन कर सकती है। कुल मिलाकर इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट और उसके समकक्ष मानी जाएगी। लेकिन ऐसी महिलाएं, जो स्नातक और पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं, उन्हें इस भर्ती में अतिरिक्त लाभ मिलेगा। चयन प्रक्रिया में उन्हें पोस्ट ग्रेजुएट तक का लाभ दिया जाएगा। इस भर्ती में उम्मीदवार की आयु और कट-ऑफ तिथि 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 35 साल रखी गई है। हालांकि, आरक्षित श्रेणी की उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

आंगनबाड़ी भर्ती में मेरिट कैसे बनेगी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए भले ही शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है, लेकिन मेरिट बनाने में 12वीं का प्रयोग ही नहीं होगा, बल्कि 12वीं से स्नातक और पोस्ट ग्रेजुएट तक की मेरिट बनाई जाएगी। यानी कि न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास है, लेकिन अगर कोई उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएट भी है, तो ऐसे में 10वीं, 12वीं, स्नातक और पोस्ट ग्रेजुएट सभी प्राप्तांकों को जोड़कर मेरिट बनाई जाएगी। इसके अलावा मेरिट में कुछ उम्मीदवारों को विशेष छूट दी गई है, जिसमें विधवा या तलाकशुदा महिलाएं शामिल हैं। अगर ऐसी महिलाएं आवेदन करती हैं, तो उन्हें इस भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी।

आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन कैसे करें

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए ऑफलाइन या कोई अन्य तरीके से आवेदन नहीं करना होगा। इस भर्ती में केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने के लिए आंगनबाड़ी भर्ती के पोर्टल पर जाना होगा और यहां निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करके आवेदन करना होगा।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अगर आप यहां पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अगर पहले आवेदन कर चुके हैं, तो आपको दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और यहां रजिस्ट्रेशन में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें और अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म पूर्ण रूप से भरकर सबमिट कर दें।
  • इस प्रकार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं।
  • ध्यान रहे, इस भर्ती में आवेदन करने की तिथि जिलों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है।

UP Anganwadi Bharti Links

विवरण लिंक
आंगनबाड़ी भर्ती ऑफिशल नोटिफिकेशन Click Here
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन Click Here
ऑनलाइन आवेदन Click Here
ऑफिशल वेबसाइट Click Here