UPSRLM Vacancy 2026: यूपी ग्रामीण आजीविका मिशन में 3447 वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी

|
On: June 27, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Particulars Details
Vacancies 3447
Last Apply Date 01 Jul, 2026

UPSRLM Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक नया मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) ने सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से कुल 3447 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती आउटसोर्सिंग आधार पर की जा रही है और इसके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। पात्र उम्मीदवार 15 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्नातक या स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी कर चुके और ग्रामीण विकास क्षेत्र में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

UPSRLM Recruitment 2026 Overview

यह भर्ती उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से कराई जा रही है। नियुक्ति आउटसोर्सिंग आधार पर होगी, इसलिए इसे सीधी सरकारी नौकरी नहीं माना जाएगा। वेतन से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है, इसलिए आवेदन से पहले उसे ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

विषय विवरण
विभाग उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन
कुल पद 3447
नौकरी का प्रकार आउटसोर्सिंग
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
कार्यक्षेत्र उत्तर प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in

आवेदन की तारीखें और शुल्क

इस भर्ती में आवेदन की खिड़की लगभग दो हफ्ते की है। ऑनलाइन आवेदन 15 जून 2026 से शुरू हो गए हैं और 1 जुलाई 2026 को बंद हो जाएंगे। राहत की बात यह है कि किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा, यानी फॉर्म भरना पूरी तरह मुफ्त है।

कार्यक्रम तिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि 15 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क शून्य, कोई शुल्क नहीं

UPSRLM आयु सीमा कितनी रखी गई है

इस भर्ती में आयु सीमा का दायरा काफी बड़ा रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक उम्मीदवार आवेदन कर सकें। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु में छूट से जुड़ी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

UPSRLM कितनी सीटें और क्या चाहिए योग्यता

इस भर्ती में जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर अलग-अलग पदों पर नियुक्ति की जा रही है, और हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग रखी गई है। नीचे दोनों स्तर के पदों का ब्योरा अलग-अलग टेबल में दिया गया है।

ब्लॉक स्तर के पद

पद का नाम  संख्या योग्यता
अकाउंट असिस्टेंट (ब्लॉक स्तर) 826 बीकॉम या बीबीए
डेटा एंट्री ऑपरेटर सह एमआईएस असिस्टेंट (ब्लॉक स्तर) 228 किसी भी विषय में स्नातक, CCC परीक्षा पास, कंप्यूटर टाइपिंग का ज्ञान
ब्लॉक मिशन मैनेजर – आईबीसीबी एंड एसआईएसडी 104 किसी भी विषय में स्नातक
ब्लॉक मिशन मैनेजर – एनएफएल 381 बीबीए / बीए इकोनॉमिक्स / होटल मैनेजमेंट / फैशन टेक्नोलॉजी
ब्लॉक मिशन मैनेजर – एमएफएफआई 456 बीकॉम / बीए इकोनॉमिक्स / बीबीए
ब्लॉक मिशन मैनेजर – एमई एंड एमआईएस 535 बीसीए / बीएससी आईटी / बीटेक आईटी सीएसई / डेटा साइंस / पीजीडीसीए
ब्लॉक मिशन मैनेजर – एफएल एंड वैल्यू चेन 386 बीबीए / बीएससी एग्रीकल्चर / हॉर्टिकल्चर / फॉरेस्ट्री / फिशरीज
कुल (ब्लॉक स्तर) 2916

जिला स्तर के पद

पद का नाम  संख्या योग्यता
अकाउंट असिस्टेंट (जिला स्तर) 48 कॉमर्स / फाइनेंस / अकाउंट्स में मास्टर डिग्री
डेटा एंट्री ऑपरेटर सह एमआईएस असिस्टेंट (जिला स्तर) 187 किसी भी विषय में स्नातक, CCC परीक्षा पास
डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर – आईबीसीबी एंड एसआईएसडी 04 एमएसडब्ल्यू / एमए / एमएससी रूरल डेवलपमेंट या संबंधित विषय / एमबीए / पीजीडीएम
डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर – एनएफएल 26 एमबीए / पीजीडीएम रूरल डेवलपमेंट / एमए / एमएससी / एमकॉम या संबंधित मास्टर डिग्री
डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर – एमएफएफआई 38 एमबीए / पीजीडीएम फाइनेंस / बैंकिंग / रूरल मैनेजमेंट / एमकॉम / एमए इकोनॉमिक्स / सीएमए इंटर
डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर – एमई एंड एमआईएस 38 एमबीए / एमटेक / बीटेक / एमएससी आईटी / कंप्यूटर साइंस / डेटा साइंस
डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर – एफएल 40 एमएससी एग्रीकल्चर या समान डिग्री
डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर – वैल्यू चेन एंड मार्केट लिंकेज 75 एमबीए / पीजीडीएम मार्केटिंग / एग्री बिजनेस / सप्लाई चेन / एमएससी एग्री बिजनेस
डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर – एडमिन एंड अकाउंट्स 75 एमबीए / पीजीडीएम फाइनेंस / बैंकिंग / एचआर / एमकॉम / सीएमए / एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
कुल (जिला स्तर) 531

UPSRLM में कहां सबसे ज्यादा मौका

कुल 3447 पदों में से 2916 पद ब्लॉक स्तर पर हैं, यानी करीब 85 प्रतिशत भर्ती ब्लॉक स्तर पर ही होनी है। इसमें सबसे ज्यादा 826 पद अकाउंट असिस्टेंट के हैं, और इसके बाद एमई एंड एमआईएस ब्लॉक मिशन मैनेजर के 535 पद आते हैं। जिला स्तर पर पद संख्या कम है, कुल 531, लेकिन इन पदों के लिए मास्टर डिग्री या एमबीए जैसी ऊंची योग्यता मांगी गई है। कॉमर्स, आईटी, कृषि, समाज कार्य और लोक प्रशासन तक, अलग-अलग विषयों के उम्मीदवारों के लिए इस भर्ती में जगह बनाई गई है, इसलिए सिर्फ एक स्ट्रीम के छात्रों तक यह सीमित नहीं है।

वेतन को लेकर क्या है जानकारी

वेतनमान को लेकर आयोग ने अलग से कोई आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया है। सभी पदों के लिए वेतन से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है, इसलिए आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

UPSRLM Recruitment 2026 पदों की जानकारी

स्तर कुल पद
ब्लॉक स्तर 2916
जिला स्तर 531
कुल 3447

UPSRLM Recruitment 2026 Online Apply

  • सबसे पहले सेवायोजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और वर्ग से जुड़ा विवरण भरें।
  • फोटो और हस्ताक्षर समेत मांगे गए दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म को एक बार दोबारा जांचें और फिर सबमिट करें।
  • आवेदन की पुष्टि वाला पृष्ठ डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन पूरी तरह पढ लें ताकि किसी पद से जुड़ी कोई जरूरी शर्त छूट न जाए।

UPSRLM Recruitment 2026 Important Links

लिंक यहां जाएं
ऑनलाइन आवेदन करें Click Here
ऑफिशियल नोटिफिकेशन Click Here