UP Anganwadi Vacancy 2026: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1802 पदों पर भर्ती, देखें जिलेवार पूरी जानकारी

|
On: June 28, 2026
UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1802 पदों पर भर्ती, देखें जिलेवार पूरी जानकारी
Join WhatsApp
Join Now
Particulars Details
Vacancies 1802
Last Apply Date 15 Jun, 2026

UP Anganwadi Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के पदों पर भर्ती का दायरा अब पहले से कहीं बड़ा हो गया है। बिजनौर, कानपुर नगर और ललितपुर के बाद अब कन्नौज, बागपत और मेरठ में भी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने भर्ती नोटिस जारी कर दिए हैं। छह जिलों को मिलाकर अब कुल 1802 पद खाली हैं, जिनमें कार्यकत्री और सहायिका दोनों तरह के पद शामिल हैं। हर जिले की आवेदन की आखिरी तारीख अलग-अलग रखी गई है सबसे पहली लास्ट डेट 09 जुलाई 2026 को ललितपुर में खत्म हो रही है जबकि सबसे आखिरी तारीख मेरठ में 17 जुलाई 2026 तक है। यह भर्ती सीधी भर्ती प्रक्रिया से होगी और सिर्फ महिला कैंडिडेट ही आवेदन कर सकती हैं। चूंकि अब एक साथ छह जिलों की जानकारी सामने आ गई है, इस आर्टिकल में हर जिले के पद आखिरी तारीख पात्रता और आवेदन के तरीके की पूरी जानकारी एक जगह दी गई है।

UP Anganwadi Bharti 2026 Overview

Particulars Details
भर्ती का नाम UP Anganwadi Karyakatri & Sahayika Bharti 2026
विभाग बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश
शामिल जिले ललितपुर, कानपुर नगर, बिजनौर, कन्नौज, बागपत, मेरठ
कुल पद 1802
पद का नाम आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका
योग्यता कम से कम 12वीं पास
उम्र सीमा 18 से 35 साल
चयन प्रक्रिया मेरिट लिस्ट के आधार पर, कोई लिखित परीक्षा नहीं
आवेदन फीस कोई फीस नहीं
ऑफिशियल नोटिफिकेशन Click Here

जिला अनुसार Anganwadi Vacancy 2026

नीचे दी गई टेबल में सभी छह जिलों के पद और आवेदन की आखिरी तारीख लास्ट डेट के क्रम में दी गई है, ताकि सबसे पहले बंद होने वाली विंडो आसानी से दिख जाए।

जिला पदों की संख्या अंतिम तिथि
ललितपुर (कार्यकत्री) 75 09 जुलाई 2026
कानपुर नगर (कार्यकत्री) 259 15 जुलाई 2026
बिजनौर (कार्यकत्री) 268 15 जुलाई 2026
बिजनौर (सहायिका) 260 15 जुलाई 2026
कन्नौज (कार्यकत्री) 125 16 जुलाई 2026
बागपत (सहायिका) 374 16 जुलाई 2026
बागपत (कार्यकत्री) 261 16 जुलाई 2026
मेरठ (कार्यकत्री) 180 17 जुलाई 2026
कुल पद 1802

बागपत में सबसे ज्यादा  औऱ ललितपुर में सबसे कम पद

छह जिलों के आंकड़े देखें तो बागपत में सबसे ज्यादा कुल 635 पद हैं, जिनमें 374 पद सहायिका के और 261 पद कार्यकत्री के हैं। इसके बाद बिजनौर में 528 पद हैं जो कार्यकत्री और सहायिका दोनों कैटेगरी में बंटे हैं। सबसे कम पद ललितपुर में हैं, यहां सिर्फ 75 पद ही खाली हुए हैं। कुल 1802 पदों में से 1168 पद सिर्फ कार्यकत्री के और 634 पद सहायिका के हैं, और सहायिका के पद अभी सिर्फ बिजनौर और बागपत में ही निकले हैं, बाकी चार जिलों कानपुर नगर, ललितपुर, कन्नौज और मेरठ में फिलहाल सिर्फ कार्यकत्री के पदों पर ही भर्ती हो रही है। जिन कैंडिडेट के पास सहायिका पद की योग्यता भी है, उनके लिए बिजनौर और बागपत में मौके की संख्या ज्यादा रहेगी।

कौन कर सकता है आवेदन क्या है योग्यता

छह में से किसी भी जिले में आवेदन करने के लिए सबसे पहली शर्त यह है कि कैंडिडेट सिर्फ महिला हो और जिस गांव या वार्ड में पद खाली है, वहीं की स्थायी निवासी हो। अगर किसी गांव में योग्य महिला कैंडिडेट ना मिले तो उसी न्याय पंचायत क्षेत्र की महिला को भी मौका दिया जा सकता है। पढ़ाई के लिहाज से कम से कम 12वीं पास होना जरूरी रखा गया है, हालांकि ज्यादा पढ़ी-लिखी महिलाओं को मेरिट लिस्ट में फायदा मिलता है, इसलिए स्नातक या उससे ऊपर पढ़ी महिलाओं के चुने जाने का मौका थोड़ा बेहतर रहता है। राज्य की भर्ती नीति में उम्र सीमा 18 से 35 साल के बीच रखी गई है और किसी भी जिले में आवेदन के लिए कोई फीस नहीं ली जा रही, फिर भी उम्र गिनने की सही आधार तारीख जिले के नोटिस में अलग बताई जा सकती है, इसलिए अपने जिले के नोटिस से एक बार पुष्टि कर लेना बेहतर रहेगा। गरीबी रेखा से नीचे आने वाली और विधवा या तलाकशुदा महिलाओं को चयन में कुछ प्राथमिकता देने का नियम भी सभी जिलों में लागू है।

आंगनवाड़ी मानदेय कितना मिलेगा और सेलेक्शन

आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका दोनों पद मानदेय पर आधारित होते हैं, यानी इनमें नियमित सरकारी पे-स्केल नहीं मिलता बल्कि हर महीने एक तय रकम मानदेय के तौर पर दी जाती है। किसी भी जिले के नोटिस में मानदेय की सही जानकारी नहीं बताई गई है, इसलिए सटीक आंकड़ा अपने ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारी दफ्तर से ही पता करें, गलत अनुमान लगाकर फॉर्म ना भरें। चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं रखी गई है, पूरी प्रक्रिया कैंडिडेट की पढ़ाई के मार्क्स पर आधारित मेरिट लिस्ट से होती है। इसका मतलब है कि फॉर्म में मार्कशीट के नंबर सही-सही और साफ भरना बहुत जरूरी है, क्योंकि चयन का पूरा फैसला इन्हीं नंबरों पर टिका होता है।

Anganwadi Online Form Documents

आवेदन के दौरान नीचे दिए गए सभी डॉक्यूमेंट की साफ और पढ़ने लायक स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी:

  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र (तहसील से जारी)
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • जन्म प्रमाण पत्र या उम्र से जुड़ा कोई और सबूत
  • विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की कॉपी
  • तलाकशुदा या परित्यक्ता होने की स्थिति में कोर्ट का आदेश

UP Anganwadi Bharti 2026 Short Details

Particulars Details
कुल जिले 6
कुल पद 1802
सबसे पहली लास्ट डेट 09 जुलाई 2026 (ललितपुर)
सबसे आखिरी लास्ट डेट 17 जुलाई 2026 (मेरठ)
उम्र सीमा 18 से 35 साल
आवेदन फीस कोई फीस नहीं
चयन प्रक्रिया मेरिट लिस्ट के आधार पर
ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें UP Anganwadi Online Apply

  • ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • अपने जिले से जुड़ा भर्ती नोटिस और आवेदन लिंक खोलें।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें।
  • ऊपर बताए गए सभी डॉक्यूमेंट की साफ स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले एक बार पूरी जानकारी दोबारा जरूर चेक करें।
  • अपने जिले की लास्ट डेट खत्म होने से पहले फॉर्म सबमिट कर दें।

हर जिले की आखिरी तारीख अलग है, इसलिए ऊपर टेबल में अपने जिले की सही डेट देखकर ही फॉर्म भरें। डाक या ऑफलाइन तरीके से भेजा गया कोई भी फॉर्म या कागज मान्य नहीं माना जाएगा, और किसी भी जानकारी या डॉक्यूमेंट के गलत पाए जाने पर कैंडिडेट का नाम मेरिट लिस्ट से सीधे हटा दिया जाएगा।

UP Anganwadi Bharti Important Links

S.No. विवरण लिंक
1 ऑफिशियल वेबसाइट Click Here
2 ऑफिशियल नोटिफिकेशन Click Here
3 ऑनलाइन आवेदन लिंक Click Here