UP Anganwadi Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के पदों पर भर्ती का दायरा अब पहले से कहीं बड़ा हो गया है। बिजनौर, कानपुर नगर और ललितपुर के बाद अब कन्नौज, बागपत और मेरठ में भी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने भर्ती नोटिस जारी कर दिए हैं। छह जिलों को मिलाकर अब कुल 1802 पद खाली हैं, जिनमें कार्यकत्री और सहायिका दोनों तरह के पद शामिल हैं। हर जिले की आवेदन की आखिरी तारीख अलग-अलग रखी गई है सबसे पहली लास्ट डेट 09 जुलाई 2026 को ललितपुर में खत्म हो रही है जबकि सबसे आखिरी तारीख मेरठ में 17 जुलाई 2026 तक है। यह भर्ती सीधी भर्ती प्रक्रिया से होगी और सिर्फ महिला कैंडिडेट ही आवेदन कर सकती हैं। चूंकि अब एक साथ छह जिलों की जानकारी सामने आ गई है, इस आर्टिकल में हर जिले के पद आखिरी तारीख पात्रता और आवेदन के तरीके की पूरी जानकारी एक जगह दी गई है।
UP Anganwadi Bharti 2026 Overview
| Particulars | Details |
|---|---|
| भर्ती का नाम | UP Anganwadi Karyakatri & Sahayika Bharti 2026 |
| विभाग | बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश |
| शामिल जिले | ललितपुर, कानपुर नगर, बिजनौर, कन्नौज, बागपत, मेरठ |
| कुल पद | 1802 |
| पद का नाम | आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका |
| योग्यता | कम से कम 12वीं पास |
| उम्र सीमा | 18 से 35 साल |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट लिस्ट के आधार पर, कोई लिखित परीक्षा नहीं |
| आवेदन फीस | कोई फीस नहीं |
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | Click Here |
जिला अनुसार Anganwadi Vacancy 2026
नीचे दी गई टेबल में सभी छह जिलों के पद और आवेदन की आखिरी तारीख लास्ट डेट के क्रम में दी गई है, ताकि सबसे पहले बंद होने वाली विंडो आसानी से दिख जाए।
| जिला | पदों की संख्या | अंतिम तिथि |
|---|---|---|
| ललितपुर (कार्यकत्री) | 75 | 09 जुलाई 2026 |
| कानपुर नगर (कार्यकत्री) | 259 | 15 जुलाई 2026 |
| बिजनौर (कार्यकत्री) | 268 | 15 जुलाई 2026 |
| बिजनौर (सहायिका) | 260 | 15 जुलाई 2026 |
| कन्नौज (कार्यकत्री) | 125 | 16 जुलाई 2026 |
| बागपत (सहायिका) | 374 | 16 जुलाई 2026 |
| बागपत (कार्यकत्री) | 261 | 16 जुलाई 2026 |
| मेरठ (कार्यकत्री) | 180 | 17 जुलाई 2026 |
| कुल पद | 1802 | — |
बागपत में सबसे ज्यादा औऱ ललितपुर में सबसे कम पद
छह जिलों के आंकड़े देखें तो बागपत में सबसे ज्यादा कुल 635 पद हैं, जिनमें 374 पद सहायिका के और 261 पद कार्यकत्री के हैं। इसके बाद बिजनौर में 528 पद हैं जो कार्यकत्री और सहायिका दोनों कैटेगरी में बंटे हैं। सबसे कम पद ललितपुर में हैं, यहां सिर्फ 75 पद ही खाली हुए हैं। कुल 1802 पदों में से 1168 पद सिर्फ कार्यकत्री के और 634 पद सहायिका के हैं, और सहायिका के पद अभी सिर्फ बिजनौर और बागपत में ही निकले हैं, बाकी चार जिलों कानपुर नगर, ललितपुर, कन्नौज और मेरठ में फिलहाल सिर्फ कार्यकत्री के पदों पर ही भर्ती हो रही है। जिन कैंडिडेट के पास सहायिका पद की योग्यता भी है, उनके लिए बिजनौर और बागपत में मौके की संख्या ज्यादा रहेगी।
कौन कर सकता है आवेदन क्या है योग्यता
छह में से किसी भी जिले में आवेदन करने के लिए सबसे पहली शर्त यह है कि कैंडिडेट सिर्फ महिला हो और जिस गांव या वार्ड में पद खाली है, वहीं की स्थायी निवासी हो। अगर किसी गांव में योग्य महिला कैंडिडेट ना मिले तो उसी न्याय पंचायत क्षेत्र की महिला को भी मौका दिया जा सकता है। पढ़ाई के लिहाज से कम से कम 12वीं पास होना जरूरी रखा गया है, हालांकि ज्यादा पढ़ी-लिखी महिलाओं को मेरिट लिस्ट में फायदा मिलता है, इसलिए स्नातक या उससे ऊपर पढ़ी महिलाओं के चुने जाने का मौका थोड़ा बेहतर रहता है। राज्य की भर्ती नीति में उम्र सीमा 18 से 35 साल के बीच रखी गई है और किसी भी जिले में आवेदन के लिए कोई फीस नहीं ली जा रही, फिर भी उम्र गिनने की सही आधार तारीख जिले के नोटिस में अलग बताई जा सकती है, इसलिए अपने जिले के नोटिस से एक बार पुष्टि कर लेना बेहतर रहेगा। गरीबी रेखा से नीचे आने वाली और विधवा या तलाकशुदा महिलाओं को चयन में कुछ प्राथमिकता देने का नियम भी सभी जिलों में लागू है।
आंगनवाड़ी मानदेय कितना मिलेगा और सेलेक्शन
आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका दोनों पद मानदेय पर आधारित होते हैं, यानी इनमें नियमित सरकारी पे-स्केल नहीं मिलता बल्कि हर महीने एक तय रकम मानदेय के तौर पर दी जाती है। किसी भी जिले के नोटिस में मानदेय की सही जानकारी नहीं बताई गई है, इसलिए सटीक आंकड़ा अपने ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारी दफ्तर से ही पता करें, गलत अनुमान लगाकर फॉर्म ना भरें। चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं रखी गई है, पूरी प्रक्रिया कैंडिडेट की पढ़ाई के मार्क्स पर आधारित मेरिट लिस्ट से होती है। इसका मतलब है कि फॉर्म में मार्कशीट के नंबर सही-सही और साफ भरना बहुत जरूरी है, क्योंकि चयन का पूरा फैसला इन्हीं नंबरों पर टिका होता है।
Anganwadi Online Form Documents
आवेदन के दौरान नीचे दिए गए सभी डॉक्यूमेंट की साफ और पढ़ने लायक स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी:
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र (तहसील से जारी)
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- जन्म प्रमाण पत्र या उम्र से जुड़ा कोई और सबूत
- विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की कॉपी
- तलाकशुदा या परित्यक्ता होने की स्थिति में कोर्ट का आदेश
UP Anganwadi Bharti 2026 Short Details
| Particulars | Details |
|---|---|
| कुल जिले | 6 |
| कुल पद | 1802 |
| सबसे पहली लास्ट डेट | 09 जुलाई 2026 (ललितपुर) |
| सबसे आखिरी लास्ट डेट | 17 जुलाई 2026 (मेरठ) |
| उम्र सीमा | 18 से 35 साल |
| आवेदन फीस | कोई फीस नहीं |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट लिस्ट के आधार पर |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upanganwadibharti.in |
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें UP Anganwadi Online Apply
- ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
- अपने जिले से जुड़ा भर्ती नोटिस और आवेदन लिंक खोलें।
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें।
- ऊपर बताए गए सभी डॉक्यूमेंट की साफ स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- फॉर्म जमा करने से पहले एक बार पूरी जानकारी दोबारा जरूर चेक करें।
- अपने जिले की लास्ट डेट खत्म होने से पहले फॉर्म सबमिट कर दें।
हर जिले की आखिरी तारीख अलग है, इसलिए ऊपर टेबल में अपने जिले की सही डेट देखकर ही फॉर्म भरें। डाक या ऑफलाइन तरीके से भेजा गया कोई भी फॉर्म या कागज मान्य नहीं माना जाएगा, और किसी भी जानकारी या डॉक्यूमेंट के गलत पाए जाने पर कैंडिडेट का नाम मेरिट लिस्ट से सीधे हटा दिया जाएगा।
UP Anganwadi Bharti Important Links
| S.No. | विवरण | लिंक |
|---|---|---|
| 1 | ऑफिशियल वेबसाइट | Click Here |
| 2 | ऑफिशियल नोटिफिकेशन | Click Here |
| 3 | ऑनलाइन आवेदन लिंक | Click Here |