UP PCS Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू, पूरी जानकारी

|
On: July 10, 2026
UP PCS Recruitment 2026
Join WhatsApp
Join Now
Particulars Details
Vacancies 500
Last Apply Date 27 Jul, 2026

UP PCS Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के गांव के लिए यह अच्छा अवसर है उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने  सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा यानी UP PCS 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें कुल 500 पदों पर भर्ती होनी है, और इन पदों में SDM, DSP, BDO और तहसीलदार जैसे जिम्मेदार पद शामिल हैं। जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन पूरी कर चुके हैं और प्रशासनिक सेवा में जाने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह भर्ती काफी अहम है। कौन-कौन आवेदन कर सकता है क्या पात्रता होगी और किस कैटेगरी में कितने पद रखे गए हैं आवेदन कैसे कर सकते हैं पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है।

UP PCS Recruitment 2026 Overview

विषय विवरण
राज्य उत्तर प्रदेश
नौकरी का प्रकार स्थायी (परमानेंट)
कुल पद 500
योग्यता स्नातक (ग्रेजुएशन)
शुरुआती बेसिक पे ₹56,100 (लेवल-10)
आयु सीमा 21 से 40 वर्ष
आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in

UP PCS Recruitment 2026 Dates

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 25 जून 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि 25 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026
फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 03 अगस्त 2026
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 06 दिसम्बर 2026

UP PCS Important Dates

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। कुछ खास पदों के लिए अलग योग्यता भी तय की गई है, जो नीचे टेबल में दी गई है।

पद शैक्षणिक योग्यता
सब-रजिस्ट्रार कानून में स्नातक डिग्री (LLB)
सांख्यिकी अधिकारी गणित, सांख्यिकी या संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री
चिकित्सा/स्वास्थ्य पद चिकित्सा विज्ञान में डिग्री या संबंधित व्यावसायिक योग्यता
पशुचिकित्सा अधिकारी वैध परिषद पंजीकरण के साथ B.V.Sc. और A.H. डिग्री

UP PCS 2026 Age Limit क्या है

आवेदन के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग और कुछ खास श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत छूट मिलेगी, जिसका विवरण नीचे है।

श्रेणी आयु में छूट
उत्तर प्रदेश के एससी/एसटी, ओबीसी, राज्य सरकारी कर्मचारी, कुशल खिलाड़ी 5 वर्ष (अधिकतम आयु 45 वर्ष)
उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन 15 वर्ष (अधिकतम आयु 55 वर्ष)
भूतपूर्व सैनिक 3 वर्ष + सेना में सेवा की अवधि
शोध छात्र (मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम) पूरे किए गए कार्यकाल के आधार पर 3 वर्ष तक

परीक्षा में शामिल प्रमुख पद

इस परीक्षा के जरिए जिन प्रमुख पदों पर नियुक्ति होनी है, उनमें ये पद शामिल हैं –

  • डिप्टी कलेक्टर
  • डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी)
  • ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ)
  • असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (एआरटीओ)
  • ट्रेजरी ऑफिसर / अकाउंट्स ऑफिसर
  • कमर्शियल टैक्स ऑफिसर
  • नायब तहसीलदार
  • डिस्ट्रिक्ट प्रोबेशन ऑफिसर
  • सब रजिस्ट्रार
  • चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर (सीडीपीओ)
  • फूड सेफ्टी ऑफिसर
  • लेबर एनफोर्समेंट ऑफिसर
  • एक्साइज इंस्पेक्टर
  • डिप्टी जेलर
  • डिस्ट्रिक्ट सोशल वेलफेयर ऑफिसर
  • इन्फॉर्मेशन ऑफिसर / डिस्ट्रिक्ट इन्फॉर्मेशन ऑफिसर
  • असिस्टेंट लेबर कमिश्नर
  • सीनियर लेक्चरर, डाइट
  • प्रिंसिपल, गवर्नमेंट इंटरमीडिएट कॉलेज (जीआईसी)
  • ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (कंप्यूटर)
  • लॉ ऑफिसर और कई अन्य पद

Exam Pattern क्या है?

यूपी पीसीएस में चयन तीन चरणों से होकर गुजरता है – प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। प्रारंभिक परीक्षा में GS Paper 1 और CSAT नाम के दो वस्तुनिष्ठ पेपर होते हैं, और हर गलत जवाब पर 1/3 अंक कट जाता है, इसलिए अंदाजे से जवाब देने में सावधानी बरतनी चाहिए। मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक तरीके से होती है, जिसमें उत्तर प्रदेश से जुड़े सामान्य ज्ञान के दो पेपर यानी GS Paper V और VI शामिल हैं। आखिर में 100 अंकों का इंटरव्यू लिया जाता है, और अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू के अंक जोड़कर तैयार होती है। मतलब सिर्फ प्रीलिम्स पास कर लेना काफी नहीं है, असली परीक्षा मेन्स और इंटरव्यू में ही होती है।

UP PCS Recruitment Application Fee

आवेदन फीस वर्ग के अनुसार अलग-अलग रखी गई है।

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी ₹125
एससी / एसटी ₹65
दिव्यांग ₹25

फीस नेट बैंकिंग, यूपीआई या डेबिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन जमा की जा सकती है।

वेतन का विवरण

अलग-अलग पदों के लिए वेतन भी अलग रखा गया है। नीचे की टेबल में पद के हिसाब से बेसिक पे और अनुमानित इन-हैंड सैलरी दी गई है।

पद का प्रकार लेवल और ग्रेड पे शुरुआती बेसिक पे अनुमानित इन-हैंड सैलरी
ग्रुप A (डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, बीडीओ, एआरटीओ आदि) लेवल 10 (ग्रेड पे ₹5,400) ₹56,100 ₹75,000 से ₹85,000
ग्रुप B (लेबर एनफोर्समेंट ऑफिसर, एक्साइज इंस्पेक्टर, डिप्टी जेलर आदि) लेवल 7 (ग्रेड पे ₹4,600) ₹44,900 ₹60,000 से ₹68,000
नायब तहसीलदार लेवल 6 (ग्रेड पे ₹4,200) ₹35,400 ₹48,000 से ₹55,000

UP PCS Recruitment 2026 Overview

Main Points Details
कुल पद 500
आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026
आयु सीमा 21 से 40 वर्ष
सामान्य वर्ग के लिए शुल्क ₹125
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 06 दिसम्बर 2026

UP PCS Recruitment 2026 Online Apply

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • फॉर्म भरने से पहले OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) करना जरूरी है, इसके बिना आवेदन नहीं हो सकता।
  • नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर डालकर OTR नंबर जनरेट करें, इसमें 72 घंटे तक का समय लग सकता है।
  • OTR नंबर मिलने के बाद अपनी डिटेल्स या ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।
  • डैशबोर्ड पर जाकर UP PCS 2026 भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • OTR से ज्यादातर डिटेल्स अपने आप भर जाएंगी, उन्हें एक बार जरूर चेक कर लें।
  • ग्रेजुएशन डिग्री और अन्य मांगी गई शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दर्ज करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर तय साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार नेट बैंकिंग, कार्ड या यूपीआई से फीस जमा करें।
  • पूरा फॉर्म एक बार जांचने के बाद सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

UP PCS Recruitment 2026 Important Links

लिंक यहां जाएं
Official Website Click Here
ऑफिशियल नोटिफिकेशन Click Here