UP Home Guard DV/PST 2026: एडमिट कार्ड डाऊनलोड, जानें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और PST की पूरी प्रक्रिया

|
On: July 10, 2026
UP home guard dv pst
Join WhatsApp
Join Now

UP Home Guard DV/PST 2026: यूपी होम गार्ड भर्ती में लिखित परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट अब अगले पड़ाव यानी DV/PST की तैयारी में जुट गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 41,424 पदों के लिए 1,07,221 कैंडिडेट को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। एडमिट कार्ड 6 जुलाई को जारी होगा और यह चरण 13 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक चलेगा। यूपी होमगार्ड फिजिकल स्टैंडर्ड डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जरूरी दस्तावेज और डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में बताई गई है अभ्यर्थी नीचे जानकारी पढ़ें।

UP Home Guard DV PST 2026 Overview

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड UPPRPB
कुल पद 41,424 होम गार्ड स्वयंसेवक
लिखित परीक्षा तिथि 25, 26 और 27 अप्रैल 2026
रिजल्ट तिथि 28 जून 2026
DV/PST के लिए शॉर्टलिस्ट 1,07,221 कैंडिडेट
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 6 जुलाई 2026
DV/PST तिथि 13 जुलाई से 7 अगस्त 2026
ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in

UP Home Guard डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में क्या क्या चेक होगा

डीवी चरण में कैंडिडेट के शैक्षणिक पहचान और श्रेणी से जुड़े सभी प्रमाण पत्रों की जांच होगी। ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के साथ 2-3 सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी भी साथ ले जानी होंगी क्योंकि सिर्फ फोटोकॉपी दिखाकर वेरिफिकेशन मान्य नहीं होगा। अगर आवेदन फॉर्म में दर्ज नाम या जन्मतिथि ओरिजिनल सर्टिफिकेट से मेल नहीं खाता और कैंडिडेट इसका सही प्रमाण नहीं दे पाता तो उम्मीदवारी इसी चरण में निरस्त हो सकती है। इसलिए सभी दस्तावेज पहले से मिलान करके रखना बेहतर रहेगा।

फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के मानक

PST में कैंडिडेट की ऊंचाई मापी जाएगी। पुरुष कैंडिडेट की छाती और महिला कैंडिडेट का न्यूनतम वजन भी जांचा जाएगा। इसके साथ तय समय में दौड़ पूरी करनी होगी। यह एक क्वालिफाइंग टेस्ट है यानी इसमें कोई नंबर नहीं मिलते लेकिन फेल होने पर पूरी चयन प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं।

मानक पुरुष महिला
न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी 152 सेमी
छाती बिना फुलाए 79 सेमी लागू नहीं
छाती फुलाकर 84 सेमी लागू नहीं
न्यूनतम वजन लागू नहीं 40 किग्रा
दौड़ 4.8 किमी 28 मिनट में 2.4 किमी 16 मिनट में

छाती में न्यूनतम 5 सेमी का विस्तार अनिवार्य है। विस्तार इससे कम पाया गया तो कैंडिडेट अयोग्य घोषित हो सकता है। जिन कैंडिडेट को अपनी माप को लेकर संतुष्टि नहीं है वे उसी दिन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक स्तर का नोडल अधिकारी कैंडिडेट के सामने दोबारा माप कराएगा।

जरूरी दस्तावेज़ लिस्ट

DV/PST के दिन नीचे दिए गए सभी दस्तावेज मूल रूप में और सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ ले जाने होंगे। इनमें से कोई भी दस्तावेज छूट जाने पर वेरिफिकेशन रुक सकता है, इसलिए एक दिन पहले चेकलिस्ट बनाकर सब कुछ व्यवस्थित रखना बेहतर रहेगा।

  • DV/PST एडमिट कार्ड यानी कॉल लेटर
  • लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड
  • मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र 10वीं या बराबर
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • श्रेणी प्रमाण पत्र जैसे SC ST OBC EWS अगर लागू हो
  • डोमिसाइल यानी निवास प्रमाण पत्र
  • वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो कई प्रतियों में
  • हर दस्तावेज की 2-3 सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी

DV/PST के दिन ध्यान रखने योग्य बातें

रिपोर्टिंग टाइम से 30 से 60 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचें और एडमिट कार्ड के साथ सभी मूल दस्तावेज साथ रखें। हल्के आरामदायक कपड़े और स्पोर्ट्स शूज पहनें जो फिजिकल टेस्ट के लिए सही हों। टेस्ट से पहले हल्का पौष्टिक भोजन लें और खुद को हाइड्रेटेड रखें। ऊंचाई और छाती माप के दौरान अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। किसी भी गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल उम्मीदवारी को पूरी तरह रद्द कर सकता है, इसलिए यह जोखिम बिल्कुल न लें।

मेडिकल फिटनेस से जुड़ी जरूरी बातें

DV/PST पास करने के बाद कैंडिडेट को मेडिकल टेस्ट से भी गुजरना होगा। इसमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। नी-नॉक, धनुषाकार पैर, फ्लैट फीट, वेरिकोज वेन्स, आंखों में तिरछापन और रंग अंधापन जैसी स्थितियों की जांच इस चरण में होगी। इसलिए DV/PST की तैयारी के साथ-साथ सामान्य सेहत पर भी ध्यान देना जरूरी है।

एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर UP Home Guard DV/PST Admit Card 2026 लिंक खोजें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर या एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  • सिक्योरिटी कैप्चा भरकर सबमिट करें
  • स्क्रीन पर आया एडमिट कार्ड ध्यान से चेक करें, डेट टाइम और वेन्यू सही होना चाहिए
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें

Important Links

S.N Description Link
1 Official Notification Click Here
2 Admit Card Click Here