UP Home Guard Recruitment Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा रिजल्ट जारी, यहां चेक करें लिस्ट में नाम

|
On: June 28, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UP Home Guard Recruitment Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड UPPBPB ने 28 जून 2026 को UP Home Guard भर्ती हेतु DV और PST के लिए शॉर्टलिस्ट जारी कर दी है। इस भर्ती में कुल 41424 पदों को भरा जाना है। 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को हुई लिखित परीक्षा के नॉर्मलाइज्ड अंकों में अधिमानी अर्हता के अंक जोड़कर जनपदवार और कैटेगरीवार मेरिट बनाई गई है। इस मेरिट के आधार पर कुल 1,07,221 कैंडिडेट को DV/PST के लिए बुलाया गया है यह संख्या कुल पदों की करीब 2.6 गुना है। हर जिले की अलग PDF सूची जारी की गई है और उस PDF के अंत में उस जिले का कट-ऑफ अंक भी दिया गया है। DV/PST की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है यह जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी की जाएगी। जिन कैंडिडेट का नाम सूची में है वे अभी से अपने डॉक्यूमेंट तैयार रखें। साथ ही नीचे दिए गए लिंक से अपना रिजल्ट भी देख सकते हैं।

UP Home Guard Resultan 2026 Overview

Particulars Details
Recruitment Name UP Home Guard Enrollment 2025
Department UP Police Recruitment & Promotion Board (UPPBPB), Lucknow
Total Posts 41,424
Notice Release Date 28 June 2026
Written Exam Date 25, 26, 27 April 2026
Candidates Shortlisted for DV/PST 1,07,221 (approx. 2.6x of total posts)
Shortlist Basis Normalized Written Exam Marks + Preferential Qualification Marks
Next Stage DV / PST (Document Verification / Physical Standard Test)
DV/PST Date To Be Announced
Official Website uppbpb.gov.in

UP Home Guard शार्ट लिस्ट

यह शॉर्टलिस्ट दो चीजों को मिलाकर बनाई गई है। पहली  लिखित परीक्षा के नॉर्मलाइज्ड अंक, और दूसरी अधिमानी अर्हता के अंक। दोनों जोड़ने के बाद हर जिले में विज्ञापित पदों के अनुपात में जनपदवार और कैटेगरीवार मेरिट लिस्ट तैयार की गई इसके अलावा नॉर्मलाइजेशन इसलिए किया जाता है क्योंकि परीक्षा अलग-अलग दिन और अलग-अलग शिफ्ट में हुई थी। अलग-अलग पेपर के कठिनाई स्तर में फर्क हो सकता है, इसलिए सभी कैंडिडेट के अंकों को एक साझा पैमाने पर लाया जाता है इसी को नॉर्मलाइजेशन कहते हैं। इसके बाद जो कैंडिडेट अधिमानी अर्हता जैसे NCC, होमगार्ड सेवा वगैरह रखते हैं उन्हें तय अंक अलग से जोड़े गए। हर जिले की PDF सूची के आखिर में उस जिले का कट-ऑफ अंक दिया गया है। कट-ऑफ कैटेगरीवार अलग-अलग है। जिन कैंडिडेट का नाम सूची में नहीं है, वे अपनी कैटेगरी का कट-ऑफ देखकर समझ सकते हैं कि आप कितने अंक से चूके।

UP Home Guard Vacancy Details

Post Name Recruitment  Posts
Home Guard Enrollment 2025 41,424
Total 41,424

DV/PST के लिए कौन भाग ले सकेगा

सिर्फ वही कैंडिडेट DV/PST में हिस्सा ले सकते हैं जिनका नाम जिलेवार शॉर्टलिस्ट PDF में है। यह PDF uppbpb.gov.in पर जारी की गई है। नाम चेक करने के लिए अपने जिले की PDF डाउनलोड करें और उसमें नाम या रोल नंबर से खोजें। शॉर्टलिस्ट में नाम होने का मतलब फाइनल सेलेक्शन नहीं है। DV में डॉक्यूमेंट सही पाए जाने और PST में तय शारीरिक मानकों पर खरे उतरने के बाद ही आगे की प्रक्रिया होगी। इसलिए अभी से सभी जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे शैक्षणिक सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अधिमानी अर्हता से जुड़े डॉक्यूमेंट वगैरह तैयार और सही हालत में रखें।

DV/PST की डेट जल्द घोषित होगी

DV/PST की तारीख और जगह की जानकारी अभी नहीं आई है। बोर्ड ने साफ कहा है कि इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी सिर्फ uppbpb.gov.in के जरिए दी जाएगी। किसी और वेबसाइट, सोशल मीडिया या व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर भरोसा न करें। बोर्ड ने नोटिस में यह भी बताया है कि सूची अपलोड करते समय पूरी सावधानी बरती गई है, लेकिन किसी तकनीकी गड़बड़ी के लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा। ऐसे किसी भी मामले में बोर्ड का फैसला अंतिम माना जाएगा। इसलिए अपनी जिले की PDF खुद डाउनलोड करके नाम जरूर जांचें किसी के कहने पर नहीं।

UP Home Guard Result 2026 कैसे देखें?

  • यूपी होमगार्ड रिजल्ट लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर UP Home Guard Enrollment 2025 DV/PST Shortlist लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने जनपद  की PDF डाउनलोड करें।
  • PDF खुलने के बाद Search विकल्प का उपयोग करके अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
  • यदि आपका नाम सूची में है, तो आप DV/PST के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।
  • PDF के अंतिम पेज पर अपने जिले का कैटेगरीवार कट-ऑफ अंक भी देख सकते हैं।

DV/PST की तारीख और स्थान की जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी इसलिए समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें।
यदि सूची में नाम नहीं मिलता है, तो अपने जिले और कैटेगरी के कट-ऑफ अंक से तुलना करके अपना स्टेटस देख सकते हैं।

UP Home Guard Important Links

S.No. Description Link
1 Download DV/PST Shortlist  District wise PDF Click Here
2 Official Notification  2025 Click Here
3 Official Website Click Here