UP Ecce Educator Vacancy 2026: यूपी बेसिक शिक्षा विभाग में ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती, ग्रेजुएट करें आवेदन

|
On: June 28, 2026
UP Ecce Educator Vacancy 2026
Join WhatsApp
Join Now
Particulars Details
Vacancies 247
Last Apply Date 05 Jul, 2026

UP Ecce Educator Vacancy 2026::उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े स्कूलों में को लोकेडेड आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए बिजनौर सिद्धार्थनगर ललितपुर और महाराजगंज में ECCE Educator के पदों पर भर्ती निकली है और आवेदन की प्रक्रिया अभी जारी है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय विद्यालयों से जुड़े आंगनबाड़ी केंद्रों को बाल वाटिका में बदलने का काम कर रहा है और इसी योजना के तहत राज्यभर में 8000 से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है। बिजनौर में अभी तक 120 पद कन्फर्म हुए हैं और बाकी जिलों के पद नोटिफिकेशन में जल्द साफ होंगे। प्रयागराज और गौतम बुद्ध नगर में आवेदन की तारीख निकल चुकी है इसलिए अब बाकी जिलों में ही मौका बचा है। नीचे जिलेवार पद उम्र सीमा और आवेदन के तरीके की पूरी जानकारी दी गई है। सभी जानकारी ध्यान पूर्वक पढ़कर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

UP ECCE Educator Recruitment 2026 Overview

Particulars Details
Recruitment Name UP ECCE Educator Recruitment 2026
Department UP Basic Shiksha Vibhag
Total Posts 8000+ Posts State Wide, District Wise Phased Recruitment
Qualification Graduation with NTT or Diploma in Preschool Education Preferred
Age Limit 21 to 40 Years
Application Fee No Fee for Any Category
Selection Process Merit List and Document Verification, No Written Exam
Last Date to Apply District Wise, Refer Official Notification
Official Website sewayojan.up.nic.in

UP ECCE Educator जिलेवार पदों की संख्या

फिलहाल चार जिलों में आवेदन प्रक्रिया खुली है और हर जिले का नोटिफिकेशन अलग है। बिजनौर का पद आंकड़ा सबसे साफ है जबकि बाकी जिलों में जल्द जारी होने की बात कही गई है। आगे चलकर राज्य के बाकी जिलों में भी इसी तरह चरणबद्ध नोटिफिकेशन आने की पूरी संभावना है क्योंकि पूरी योजना 8000 से ज्यादा पदों की है।

District Posts Last Date
बिजनौर 120 5 जुलाई 2026
सिद्धार्थनगर 06 30 जून 2026
ललितपुर 01 1 जुलाई 2026
महाराजगंज 120 2 जुलाई
कुल कन्फर्म पद 247

ECCE Educator के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?

इस भर्ती के लिए ग्रेजुएशन जरूरी है और साथ में NTT या Diploma in Preschool Education को प्राथमिकता दी गई है। उम्र कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल रखी गई है। आरक्षित वर्ग को नियम के मुताबिक छूट मिलेगी, इसके लिए जातिगत प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। किसी भी कैंडिडेट से फॉर्म भरने के लिए कोई फीस नहीं ली जा रही। अनुभव की कोई शर्त नहीं है इसलिए फ्रेशर भी अप्लाई कर सकते हैं। हर जिले की छोटी-छोटी शर्तें अलग हो सकती हैं इसलिए नोटिफिकेशन पढ़ना ना भूलें। योग्यता और उम्र दोनों में जरा सी भी कमी रहने पर फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

यह भर्ती खास क्यों है?

ECCE Educator का काम सिर्फ पढ़ाना नहीं बल्कि 3 से 6 साल तक के बच्चों को खेल खेल में शुरुआती पढ़ाई और गिनती सिखाना है ताकि कक्षा एक में जाने से पहले उनकी बुनियाद तैयार हो जाए। यह पद आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय के बीच एक तरह का पुल है क्योंकि अभी तक यह काम सिर्फ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरोसे चलता था। तैनाती संविदा और आउटसोर्स व्यवस्था के आधार पर होगी, यानी यह सीधी सरकारी नौकरी नहीं है। चुने गए कैंडिडेट को हर महीने करीब ₹10313 से ₹10450 तक मानदेय मिलेगा और काम संतोषजनक रहने पर तैनाती आगे बढ़ाई जा सकती है। चयन सीधे मेरिट लिस्ट और दस्तावेज जांच से होगा, इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं है। अभी कई जिलों के नोटिफिकेशन जारी होना बाकी है जल्दी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में रिक्त पदों को भरा जाएगा इसके आदेश शासन ने दिए हैं।

UP ECCE Educator Online Form कैसे भरें?

आवेदन से पहले शैक्षणिक डॉक्यूमेंट पहचान पत्र पासपोर्ट साइज फोटो हस्ताक्षर निवास प्रमाण पत्र और आरक्षित वर्ग का जातिगत प्रमाण पत्र स्कैन करके तैयार रख लें।

  • आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाएं
  • अपने जिले का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  • मांगी गई जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  • फॉर्म चेक करके सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें

UP ECCE Educator Recruitment 2026 Important Links

S.N Description Link
1 Bijnor Notification Click Here
2 Siddharthnagar Notification Click Here
3 Lalitpur Notification Click Here
4 Maharajganj Notification Click Here
5 Apply Online Click Here
6 Official Website Click Here